उत्तराखंड

लालकुआं में 330 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज”कोतवाल पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, बहेड़ी से ला रहा था नशे की खेप

लालकुआं में 330 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज”कोतवाल पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, बहेड़ी से ला रहा था नशे की खेप।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन’ के तहत लालकुआं पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। लालकुआं कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 330 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (संख्या UK-04-AR-8254) को भी सीज कर दिया है।

यहाँ एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देशों पर एसपी हल्द्वानी हरबंश सिंह के निर्देशन और सीओ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा व एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से नशीले इंजेक्शनों की खेप बरामद हुई।

वही पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गुलफाम हुसैन उर्फ गंगू (34) पुत्र इरशाद हुसैन, निवासी गली नंबर-3, लाइन नंबर-1, आजाद नगर, थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी का बताया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नशीले इंजेक्शन बहेड़ी जिला बरेली निवासी आरिफ नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था और इन्हें क्षेत्र में खपाने की फिराक में था।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ ही बरेली के सप्लायर की तलाश में भी जुट गई है। वही गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल गणेश गिरी, चालक खीम सिंह, भूपेंद्र जेष्ठा और भानू प्रताप शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!