सीएम योगी की माता के निधन पर राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने जताया शोक

सीएम योगी की माता के निधन पर राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने जताया शोक।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार दोपहर पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। इस दुखद समाचार के सामने आते ही राजनीतिक व सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न दलों के नेताओं ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
इसी कड़ी में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हुए इस मातृ शोक पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में सांसद आर्य ने कहा कि जीवन में माँ का साया सबसे बड़ा संबल होता है और उनके जाने से उत्पन्न हुई रिक्तता व दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से इस कठिन घड़ी में परिवार को धैर्य व संबल प्रदान करने की प्रार्थना की तथा दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।




