उत्तराखंड

बरेली पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष मोहसिन रजा, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरेली में अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष मोहसिन रजा का पहला दौरा: समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, समाज के अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

रिपोर्टर नाजिम अली

बरेली, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा के बरेली में प्रथम आगमन पर समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनके पहले बरेली दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मोहम्मद हम्माद, अब्दुल हन्नान, डॉ. मिराज, मिदहत, नईम अख्तर, तनवीर अख्तर और रईस खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मोहसिन रजा का अभिनंदन करते हुए अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने अल्पसंख्यक समाज के युवाओं की शिक्षा, रोजगार के अवसर, सरकारी योजनाओं की जमीनी पहुंच और जरूरतमंद तबके के कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। स्थानीय प्रतिनिधियों ने कहा कि आयोग को इन प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित कर त्वरित कदम उठाने चाहिए।

अल्पसंख्यक आयोग का मुख्य दायित्व समुदाय की समस्याओं, शिकायतों और विकास संबंधी आवश्यकताओं को शासन तक पहुंचाकर उनका प्रभावी समाधान कराना है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि मोहसिन रजा के नेतृत्व में आयोग जनसमस्याओं के निस्तारण में एक मजबूत माध्यम साबित होगा। फिलहाल, बरेली में उनका यह पहला दौरा और स्वागत कार्यक्रम शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!