उत्तराखंड BJP में बढ़ी अंदरूनी हलचल! रामशरण के इस्तीफे पर खजान दास का पलटवार
रिपोर्ट_अमित कुमार
देहरादून,उत्तराखंड भाजपा के भीतर इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. चकराता विधानसभा के भाजपा नेताओं ने मंत्री आवास का घेराव किया और उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए… उसके बाद सियासी चक्र ऐसा घुमा की उसे नेता को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा।
जिसने 2022 में चकराता विधानसभा से कमल के फूल पर चुनाव लड़ा… बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने बीजेपी को अलविदा कहा… एक बयान में रामशरण नौटियाल ने कहा कि तीरथ सिंह रावत जब प्रदेश अध्यक्ष थे तब उन्होंने इस भाजपा के इस प्रलोभन में पार्टी ज्वाइन की थी कि उन्हें विकास नगर से विधानसभा का टिकट मिलेगा लेकिन उस समय उन्हें टिकट नहीं दिया गया… उन्होंने कहा कि पार्टी में उनका सम्मान नहीं हो रहा है इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया…
इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री खजान दास से मीडिया ने जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि रामशरण नौटियाल ने अति उत्साह में आकर पार्टी को अलविदा कहा है उन्हें यह नहीं करना चाहिए था पार्टी ने उनका सम्मान किया है 2022 का विधानसभा चुनाव चकराता विधानसभा से लड़ाया है.. कांग्रेस में जॉइनिंग की चर्चाओं पर मंत्री खजान दास ने कहा कि रामशरण नौटियाल कहीं भी जाएं वहां स्वतंत्र हैं



