उत्तराखंड
मौसम ने रोकी चारधाम यात्रा की रफ्तार, रेड अलर्ट के बीच 27 सितंबर तक यात्रा स्थगित

चारधाम यात्रा स्थगित किए जाने के संबंध में।
उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि मौसम विज्ञान केन्द्र के माध्यम से 26 सितम्बर 2026 के द्वारा प्राप्त सूचना एवं उत्तराखण्ड राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र देहरादून के पत्र संख्या 715/SEOC/27 (2026-27) 26/09/2026 के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार रेड अलर्ट मौसम होने के कारण देश-विदेश से चारों धामों के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत चारधाम यात्रा आज 26.09.2026 की दोपहर से कल 27.09.2026 तक के लिये स्थगित की जाती है।
अतः समस्त जिलाधिकारी उपरोक्तानुसार अपने-अपने जनपद में उक्तानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा मौसम सामान्य होने के उपरांत पुनः यात्रा प्रारम्भ किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे।



