उत्तराखंड

नितिन नबीन पहुंचे बूथ अध्यक्ष के घर, बुजुर्ग मां का लिया आशीर्वाद; कांग्रेस को दी 2027 चुनाव की खुली चुनौती

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का हल्दूचौड़ दौरा” बूथ अध्यक्ष के घर पहुंच लिया बुजुर्ग माताजी का आशीर्वाद, काग्रेंस राष्ट्रीय अध्यक्ष को विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की खुली चुनौती।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज अपने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान हल्दूचौड़ पहुंचे।

यहां उन्होंने संगठन के प्रति समर्पण का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए अनुसूचित वर्ग से आने वाले बूथ अध्यक्ष राकेश आर्या के आवास पर आत्मीय दौरा किया। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राकेश आर्या के परिजनों से मुलाकात की और उनकी बुजुर्ग माताजी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अचानक अपने बीच पाकर न केवल परिजन अभिभूत नजर आए, बल्कि स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

इस अवसर पर हल्दूचौड भाजपा मंडल विजय उर्फ रोहित दुम्का ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली संगठनात्मक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत और निष्ठा पर टिकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक साधारण बूथ अध्यक्ष के घर जाकर समय बिताना यह साफ संदेश देता है कि भाजपा में जमीनी स्तर का कार्यकर्ता ही संगठन का मूल आधार और सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा का नेतृत्व कार्यकर्ताओं के साथ केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक और आत्मीय संबंध बनाए रखने में विश्वास रखता है। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेता को ध्यान दिया है।


इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ दलितों को आगे कर राजनीति करना चाहती हैं उन्होंने कहा कि जो शुद्धिकरण का मामला काग्रेंस उठा रही है वो सिर्फ चुनावी मुद्दा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास है कोई मुद्दा नहीं वह सिर्फ लोगों को बरगला कर झूठी राजनीति कर रहीं हैं उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में काग्रेंस जीरो पर सिमट जाएगी उन्होंने कहा कि लालकुआँ में काग्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा उनको भी हराकर भेजेगी। उन्होंने दावा किया है विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!