उत्तराखंड

जय अरिहन्त संस्थान में B.Ed.सत्र 2026–28 के प्रवेश फिलहाल स्थगित

रिपोर्ट गौरव गुप्ता।

हल्दूचौड़। जय अरिहन्त संस्थान/कॉलेज, हल्दूचौड़, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल से संबद्ध एवं राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE), भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान है। संस्थान की ओर से B.Ed. पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026–28 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

संस्था के उपाध्यक्ष/ कार्यकारी अध्यक्ष के अनुसार, विभिन्न अपरिहार्य कारणों एवं छात्रहित को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में B.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं लिए जा रहे हैं। इस संबंध में संस्थान द्वारा आवश्यक निर्णय एवं सूचना कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल को भी प्रेषित की जा चुकी है।

संस्था ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार, झूठे आश्वासन अथवा प्रवेश दिलाने का दावा करने वाले अनधिकृत व्यक्तियों, दलालों या बिचौलियों के झांसे में न आएं।

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संस्थान किसी भी अनधिकृत व्यक्ति अथवा बिचौलिये के माध्यम से प्रवेश नहीं देता। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सलाह दी गई है कि प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल संस्थान के अधिकृत माध्यमों से (www.jaiarihant.ac.in, 99279-45000, 99279-01800) ही जानकारी प्राप्त करें।

संस्था ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से सावधान एवं सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!