उत्तराखंड

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर का प्रदर्शन, दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन*

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआं नगर कांग्रेस कमेटी एवं बिंदुखत्ता कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में नगर में कैंडल मार्च निकालकर छात्र आंदोलन में दिवंगत हुए छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला और दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

इस मौके पर काग्रेंस वक्ताओं ने छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। साथ ही इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वही काग्रेस वक्ताओं ने उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा छात्रों को दी गई गली पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे। सभी ने दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और न्याय की मांग दोहराई। कैंडल मार्च नगर में घूमने के पश्चात लालकुआं गांधी पार्क में जाकर सभा में तब्दील हो गया जहां कांग्रेसियों ने दिवंगत छात्रों को भाव भीन श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button