उत्तराखंड
स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर चार नर्सिंग बेरोजगारों ने पिया फिनायल, एक की हालत गंभीर

देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर पिछले सात महीनों से धरने पर बैठे नर्सिंग एकता मंच के प्रदर्शनकारियों का आंदोलन बुधवार को उग्र हो गया। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास का घेराव करने पहुंचे नर्सिंग बेरोजगारों की मंत्री से वार्ता विफल होने के बाद चार प्रदर्शनकारियों ने फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नर्सिंग एकता मंच वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत है।



