उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, पुरोहित धीरज पंचभैय्या ‘मोनू’ ने करवाई विशेष पूजा-अर्चना

बद्रीनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, पुरोहित धीरज पंचभैय्या ‘मोनू’ ने करवाई विशेष पूजा-अर्चना ।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

बद्रीनाथ। विश्व प्रसिद्ध भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम में देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। धाम पहुंचने पर तीर्थ पुरोहित धीरज पंचभैय्या ‘मोनू’ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुकेश अंबानी की विशेष पूजा संपन्न करवाई और भगवान का आशीर्वाद दिलाया।

अंबानी परिवार की अटूट आस्था

अंबानी परिवार की बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के प्रति गहरी आस्था जगजाहिर है। इस अवसर पर मुकेश अंबानी के साथ तीर्थ पुरोहित धीरज पंचभैय्या (मोनू) की एक खास तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें पुरोहित जी उन्हें माला पहनाकर और तिलक लगाकर भगवान बद्री विशाल का प्रसाद व आशीर्वाद भेंट करते नजर आ रहे हैं।

BKTC में रह चुके हैं अनंत अंबानी

गौरतलब है कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी पूर्व में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के सम्मानित सदस्य रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने समिति के अन्य वरिष्ठ सदस्यों और पुरोहित धीरज पंचभैय्या (मोनू) के साथ मिलकर धाम की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। यही वजह है कि अंबानी परिवार का बद्रीनाथ धाम और यहाँ के तीर्थ पुरोहितों से बेहद आत्मीय और पुराना संबंध है।

दर्शन के बाद मुकेश अंबानी ने धाम की दिव्यता की सराहना की और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा भी उनका स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button