अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी (CDO), देहरादून द्वारा आहूत की गयी बैठक
डीएयूओ देहरादून डॉ मिथिलेश कुमार द्वारा सभी कार्यक्रमों की जानकारी से कराया गया अवगत

देहरादून: 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आगामी दिवसों में योग सम्बन्धित प्रस्तावित कार्यक्रमों हेतु दिनांक 06.06.2026 को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी, महोदय, देहरादून की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी।
बैठक के प्रारम्भ में डा0 मिथिलेश कुमार, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, देहरादून द्वारा मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारीगणों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
तदोपरांत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कॉमन योग प्रोटोकॉल के अन्तर्गत जनपद में अद्यावधि तक किये गये कार्यक्रम एवं आगामी दिवसों में प्रस्तावित कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा योग दिवस के सफल आयोजन हेतु उपस्थित सभी संबंधित विभागों से आवश्यक सहयोग प्रदान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में कॉमन योग प्रोटोकाल के अन्तर्गत योग ब्रेक सम्बन्धित एक दिवसीय योग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक रविन्द्र थपलियाल द्वारा सभागार में उपस्थित अधिकारीगणों के समक्ष योगाभ्यास किया गया तथा योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गयी।



