अपूर्व जोशी को अखंड करनी पार्टी और करणी सेना में बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड के प्रसिद्ध समाजसेवी अपूर्व जोशी को नव को हाल हीं में गठित अखंड करनी पार्टी और करणी सेना में दो बड़ी जिम्मेदारियां मिली हैं ।
नई दिल्ली में दोनों संगठनों की कोर कमेटी की बैठक में अपूर्व जोशी को अखंड करनी पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और क्षत्रिय करणी सेना में संतान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।

अपूर्व जोशी जो उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हर स्थिति में सहायता करने को तैयार रहते हैं और कमजोर सनातनी वर्ग को हर संभव सहायता देते रहे हैं । बैठक में अखंड करनी पार्टी की और से प्रस्ताव राष्ट्रीय महासचिव डॉ संगीता सिंह ने रखा और क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय संयोजक शक्तिपुत्र डॉ अनिल कुमार सिंह “अनल” ने सनातन प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत कर उनके नाम का प्रस्ताव किया दोनों ही प्रस्तावों को सर्व सम्मति से मंजूरी मिली और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने उनको दोनों पदों की शपथ दिला कर कार्यभार ग्रहण कराया।
अखंड करनी पार्टी और क्षत्रिय करणी सेना के संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती
संगठन की ओर से उन्हें शपथ दिलाई गई कि वह सामाजिक एवं राष्ट्रीय हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन की गरिमा, सम्मान और जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
शपथ में कहा गया कि क्षत्रिय करणी सेना परिवार का प्रत्येक सदस्य सामाजिक एवं राष्ट्रीय गतिविधियों में सक्रिय सहयोग करेगा तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि संगठन के पद एवं पहचान पत्र का किसी भी प्रकार से गलत उपयोग पाए जाने पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
समस्त करणी सेना परिवार और अखंड करणी पार्टी परिवार ने अपूर्व जोशी को बधाई दी है ।
शक्तिपुत्र डॉ अनिल कुमार सिंह अनल” और डॉ संगीता सिंह ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि अपूर्व जोशी के नेतृत्व में उत्तराखंड में दोनों संगठनों का विस्तार होगा और जनता की समस्याओं का समाधान होगा। अन्याय अत्याचार और सनातन विरोधी अभियान को रोका जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने अपने शुभकामना संदेश में उन्हें सनातन और राजनीति का योद्धा बताते हुए उनको उज्जवल भविष्य की शुभ कामना दी है ।
देहरादून और समस्त उत्तराखंड से अपूर्व जोशी की इस उपलब्धि से लोगों में उत्साह और खुशियों का संचार हुआ है। लगातार बधाइयां और शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं



