बिगड़ती कानून को लेकर काग्रेंस जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने सरकार पर बोला हमला

बिगड़ती कानून को लेकर काग्रेंस जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने सरकार पर बोला हमला, बोले “आपराधियों को प्राप्त है सरकार का सरंक्षण।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ
लालकुआँ प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल ने प्रदेश की धामी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कानून व्यवस्था और शासन पर सवाल उठाते हुए सरकार पर अराजकता फैलने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार को विफल सरकार बताया।
यहाँ आपने कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में काग्रेंस के वरिष्ठ नेता एंव एससी विभाग काग्रेंस के जिला अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पूर्व भाजपा विधायक और उनके समर्थकों ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल के कार्यालय में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इस घटना को लेकर प्रदेश भर में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में भाजपा कार्यकर्ता अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है और सरकार स्थिति संभालने में विफल रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार का ध्यान मूल मुद्दों से भटक रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय राजनीतिक कार्यक्रमों पर जोर दिया जा रहा है। करतार नेगी ने कहा कि धर्म की आड़ में राजनीति की जा रही है, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आज गरीबों को न्याय मिलना मुश्किल हो गया है सिर्फ सत्ता दल के लोगों को सरकार संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय रहते नही चेहती तो कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।



