उत्तराखंड

नशे पर सख्त संदेश: एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कोतवाली निरीक्षण में दिए ‘जीरो टॉलरेंस’ के निर्देश

कोतवाली लालकुआँ का एसपी सिटी मनोज कत्याल ने किया निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को अवैध नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने के दिऐ निर्देश।

रिपोर्टर, गौरव गुप्ता 

लालकुआँ पहुंचे एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने कोतवाली लालकुआँ का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने गार्द सलामी लेने के बाद कोतवाली के विभिन्न अनुभागों, जैसे कार्यालय, मालखाना, बैरक, हवालात और भोजनालय का गहनता से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई और अभिलेख व्यवस्थित पाए गए।

इसके अलावा उन्होंने पुलिसकर्मियों को शस्त्रों की जानकारी देकर शस्त्राभ्यास करते रहने को कहा।उन्होंने कोतवाली अभिलेखों को भी जांचा। साथ ही निर्देश दिए कि कोतवाली के शहर एवं ग्राम अपराध रजिस्टर और त्योहार रजिस्टर को अप टू डेट किया जाए। महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर शिकायतों का तत्काल समाधान करने को कहा। आपदा के सभी उपकरणों को चेक किया गया।

सभी उपकरणों का बेहतर रख रखाव करने के दिशा–निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, वारंटों की तामीली और मुकदमाती वाहनों के निस्तारण की समीक्षा की।

उन्होंने इन सभी मामलों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन जीडी, विभिन्न पोर्टल और अन्य अभिलेखों को अद्यतन (अपडेट) रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। उन्होंने नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये।

उन्होंने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने और क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाने पर जोर दिया। साथ ही आगंतुकों और शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने तथा बीट पुलिसिंग को मजबूत करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य रूप से कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, हल्दूचौड चौकी इंचार्ज शंकर नयाल समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button