उत्तराखंड

हेमन्त द्विवेदी को मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर रमेश कुनियाल ने जताया आभार, कार्यकर्ताओं में खुशी

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं पूर्व मंडल महामंत्री रमेश कुनियाल ने पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता हेमन्त द्विवेदी को बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि हेमन्त द्विवेदी को बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने से प्रदेश की आम जन मानस में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि जनता की समास्याओं को उठाने और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बातों को रखने में हेमन्त द्विवेदी सर्वोपरि है। साथ ही व्यावसायियों की समास्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाने से दोनों मंदिर समिति खासकर वह के व्यवसायियों की बातों को सरकार के समक्ष रखने में और मजबूती मिलेगी। उनको अध्यक्ष पद दिए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।।

उन्होंने कहा कि यहां सम्मान आम जमीनी नेता का सम्मान है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट , संगठन मंत्री अजय सिंह, सांसद अनिल बलूनी के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button