“नैनीताल की घटना के बाद लालकुआं में प्रशासन अलर्ट

“Administration on alert in Lalkuan after Nainital incident”
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
तहसील लालकुआं, नैनीताल
01 मई 2025
30 अप्रैल 2025 को मल्लीताल, नैनीताल में घटित घटना के परिप्रेक्ष्य में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तहसील लालकुआं अंतर्गत नगर क्षेत्र में प्रशासनिक सतर्कता बरती गई।
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) रेखा कोहली के नेतृत्व में तहसीलदार कुलदीप पांडे, रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा, उप निरीक्षक नंदन सिंह कोरंगा, उप निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, राजस्व उप निरीक्षक पूजा रानी तथा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया।
यह भ्रमण आम जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखने एवं कानून व्यवस्था की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने हेतु किया गया। भ्रमण के दौरान शांति व्यवस्था पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में पाई गई।
प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।