उत्तराखंड

नगला बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल

नगला बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

पन्तनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगला बाईपास के समीप आज सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसको स्थानीय लोगों ने इलाज के लालकुआँ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे रूद्रपुर को रेफर कर दिया। बताया जा रहा है महिला घर से चारा लेने को निकली थी।

यहाँ मिली जानकारी के अनुसार पन्तनगर क्षेत्र के अन्तर्गत नगला बाईपास निवासी 62 बर्षीय बुजुर्ग महिला देवकी कार्की पत्‍‌नी लाल सिह कार्की आज सुबह अपने घर चारा निकाली थी। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी विक्की पाठक भी मौके पर पहुँच गए जिसके बाद उन्होंने घायल महिला को ईलाज के लिए लालकुआँ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। महिला की गम्भीर स्थिति होने के कारण जिला चिकित्सालय रूद्रपुर रैफर कर दिया गया‌। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button