उत्तराखंडराजनीति

त्याग, समर्पण और निष्ठा के बल पर भाजपा विश्व की बड़ी पार्टी बनीः त्रिवेन्द्र

कार्यकर्ताओं को पूरे मनोभाव से चुनाव प्रचार में जुट जाने का किया आहवान

त्याग, समर्पण और निष्ठा के बल पर भाजपा विश्व की बड़ी पार्टी बनीः त्रिवेन्द्र सिंह रावत

कार्यकर्ताओं को पूरे मनोभाव से चुनाव प्रचार में जुट जाने का किया आहवान

भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को 400 पार का संकल्प दिलाया

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर 2047 मिशन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प

हरिद्वार : हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और निष्ठा के बलवूते भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं को कोई दिक्कत परेशानी होगी तो वह सबसे आगे होंगे, वे किसी से डरते नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के संकल्प को दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोभाव से चुनाव प्रचार में जुट जाने का आहवान किया। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत बुधवार को उपनगरी ज्वालापुर के एक बैंकट हॉल में भाजपा जिला बैठक में बोल रहे थे।

हादसा : (उत्तराखंड) यहां गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, मौत 

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी को वोट डालना हैं। केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 मिशन का हिस्सा बनना है। पीएम के निर्देश है की सबसे पहले गरीब, महिला, युवाओं और किसान की चिंता करनी है। भाजपा ने देश को सुशासन दिया। भाजपा में भ्रष्टाचार को कोई गुंजाइश नहीं है। पीएम के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देश चली है। पीएम ने सभी से आह्वान किया है की अबकी बार भाजपा 370 और एनडीए चार सौ पार। जिसको लेकर भाजपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं को 400 पार का संकल्प दिलाया।

EC ने राज्य सरकारों को दिए सख्त आदेश, 24 घंटे के अंदर करें ये काम

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा की भाजपा पार्टी सरकार में कार्यकर्ताओं के त्याग से पहुंची है, राष्ट्र का निर्माण करना है, तो त्याग करना पड़ेगा। कार्यकर्ता यह न सोचें की त्रिवेंद्र, मदन और सुरेश के गले में मालाएं डाली जाती है। भाजपा पार्टी में छोटे कार्यकर्ता को भी समय पर बड़ा पद मिल सकता है। इस बार भाजपा सभी रिकॉर्ड तोड देंगी।

ब्रेकिंग : घर की छत से 50 पेटी शराब बरामद, कीमत करीब चार लाख

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए कहा की धारा 370 हटाई गई, सीएए लागू किया गया। वहीं मुस्लिम महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की हलाला जलालत भरा था। हलाला से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति आजादी दिलाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया, तीन तलाक समाप्त हुआ है। महिलाओं को शीर्ष स्थान पर पहुंचने का काम पीएम ने किया है। मुस्लिम महिलाओं को बराबरी का हक मिला है। कोरोना में सरकार ने काम किया है। चंद्रमा, समुद्र के नीचे और धरती के चारों तरफ पीएम के नेतृत्व में विकास दिख रहा है।

ब्रेकिंग: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें आज से लागू। इधर सस्ता, उधर महंगा। पढ़िए….

संघ के प्रचारक के तौर पर कार्य करते हुए बिताए दिनों को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्मरण करते हुए कहा कि एक दौर वह भी था जब लोग भाजपा का पर्चा भी हाथ में नहीं पकड़ते थे। घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, लेकिन वर्तमान में विभिन्न पार्टियों के नेता टूट कर भाजपा में शामिल हो रहे है।

इस दौरान विधायक मदन कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. किरण उर्फ राजेंद्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, आशु चौधरी आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

EC ने राज्य सरकारों को दिए सख्त आदेश, 24 घंटे के अंदर करें ये काम

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी लोकसभा विस्तारक राजेंद्र व्यास, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मयंक गुप्ता, राकेश राजपूत, योगेश चौहान, देवी सिंह राणा, अनिल अरोड़ा, आदेश सैनी, सुशील चौहान, अमरीश गर्ग, अनु कक्कड़, चंदन चौहान, संजय सहगल, विकास तिवारी, जितेंद्र चौधरी, लव शर्मा, रश्मि चौहान, आभा शर्मा, नकली राम सैनी, डॉ प्रदीप कुमार विक्रम भुल्लर, मनीष कुमार ,राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नायर ,मोहित शर्मा, नागेंद्र राणा, कैलाश भंडारी, सीमा चौहान, अमित राज, रीता सैनी, पवन राठौड़, अरविंद अग्रवाल ,नेपाल सिंह, जितेंद्र सैनी, प्रणव यादव, प्रीति गुप्ता ,शीतल पुंडीर, रजनी वर्मा, आकाश चौहान, संजीव पुंडीर, अभिनव चौहान, राजवीर कलानिया, प्रिंस लाहोट, निर्मल सिंह, सुनील गुड्डू अभिनंदन गुप्ता ,बीशनपाल कश्यप ,ऋषि पाल सिंह, अमरीश सैनी ,आलोक द्विवेदी, नेत्रपाल चौहान, सचिन शर्मा, मनोज शर्मा, अरुण आर्य, गौरव पुंडीर ,सचिन निश्चित, विकल राठी, सुमित करनवाल, नितिन चौहान ,दीपांशु शर्मा, कमल प्रधान ,विपिन शर्मा ,एजाज अहमद ,सचिन बेनीवाल ,एडवोकेट राजकुमार, चमन चौहान, मनोज पारलिया, हंसराज कटारिया ,संदीप राठी, मनीराम ,दीपिका राठौड़ ,डॉ अश्विनी चौहान, पारुल चौहान, कमला जोशी, कमल जोरा, पूनम चौहान ,अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन जिला संयोजक जयपाल सिंह चौहान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!