उत्तराखंड

पौधे बांटने से नहीं,लगाने से हरा भरा होगा नगर- उषा कोठारी श्री दुर्गा महिला मंडल ने किया पौधारोपण

डोईवाला : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर श्री दुर्गा महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा देवी की अध्यक्षता मे गार्डन कॉलोनी परिसर खैरी रोड मे फल, फूल और छायादार पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला मंडल महामंत्री रजनी देवी के संचालन मे चले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री उषा कोठारी ने पौधा रोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना बहुत आवश्यक है पेड़ पौधे प्रकृति की देन है, जिसके संरक्षण के लिए हमें प्रयास करने चाहिए, श्री दुर्गा महिला मंडल की महिलाओं द्वारा पौधारोपण का बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा और श्री दुर्गा महिला मंडल उपाध्यक्ष अंजना बिष्ट ने कहा कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों को जिंदगी में मौत से जूझते देखा है, पेड़ हमारे जीवन दाता है कम से कम प्रत्येक व्यक्ति को दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए।

संस्कार भारती के नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल और अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि श्री दुर्गा महिला मंडल की महिलाओं ने पौधारोपण करके समाज को संदेश दिया कहा कि जीवन में पेड़ पौधों का बड़ा महत्व है अगर सभी लोग ऐसा करेंगे तो भविष्य में कोई दिक्कत सामने नहीं आएगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका डोईवाला के पर्यावरण मित्रों सफाई सुपरवाइजर नीरज कुमार, सुरेंद्र कुमार के अलावा अंकुर, सोनी, बीना रोहित को पटका और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अंजना बिष्ट, संरक्षक शशिकिरण, कोषाध्यक्ष आशा देवी, मंत्री सीमा देवी, प्रचार मंत्री मधु मिश्रा , रजनी देवी, मधु भिन्डोला, मीना उनियाल,प्रमिला पाल,रेनू देवी, नगर पालिका निरीक्षक सचिन रावत, होशियार सिंह,रविस चौहान आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button