
बागेश्वर: SOG की संयुक्त टीम ने 1.482 किलोग्राम चरस, एक लाख अड़तालीस हजार रूपया के साथ एक अभियुक्त किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाए जाने हेतु अभियान चालाया जा रहा है।
उक्त क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के कुशल पर्यवेक्षण में 29.08.2021 को कोतवाली पुलिस तथा एस0 ओ0 जी0 की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शांन्ति/कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग ड्यूटी के दौरान गड़ियागाँव पुल से 50 मीटर आगे एक व्यक्ति महेंद्र राम पुत्र गोठी राम निवासी – सूपी थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र- 55 वर्ष के कब्जे से 1.482 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिस सम्बन्ध मे थाना कोतवाली में मु0अ0 संख्या 85/2021 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।जिसे पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष आज दिनांक 30/08/2021 को पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त उपरोक्त से पूछताछ करने पर बताया कि मैं इस चरस को लेकर हल्द्वानी से आ रही किसी टीम को देने अल्मोड़ा जा रहा था, मैं अपने आस-पास के गांवों से सस्ते दामों पर चरस खरीदकर, ऊंचे दामों में बेचता हूं।
पुलिस टीम का विवरण
1. उप निरीक्षक पंकज जोशी
कोतवाली बागेश्वर
2. कानि0 जितेंद्र पाल कोतवाली बागेश्वर
3. कानि0 कमल मेहरा कोतवाली बागेश्वर
4. कानि0 बसंत पंत एस0ओ0जी0
5. कानि0 इमरान खान एस0ओ0जी0
( उक्त पुलिस टीम के उत्साबर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25,00/- रूपये नकद पुस्स्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।