
मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट : जाने-माने सिने अभिनेता एवं लेखक विक्टर बनर्जी को पद्म भूषण से सम्मानित होने पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने आभार व्यक्त किया है। शहीद स्थल झूलाघर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विक्टर बनर्जी ने राज्य आंदोलन के दौरान मसूरी में हुए गोलीकांड को अपनी लेखनी के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाया।
Breaking: 28 जनवरी को उत्तराखंड आ रहे शाह! देखिए शैड्यूल
इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी भगवती सकलानी ने बताया कि 2 सितंबर 1994 को निहत्थे आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पूर्ण कार्यवाही को उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित किया। जिस पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और इससे राज्य आंदोलन को गति मिली।
देखिये क्या है उत्तराखंड में आज के ताज़े आंकड़े? 13 संक्रमितों की मौत
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी मनोज सैली ने बताया कि विक्टर बनर्जी का मसूरी से गहरा नाता रहा है। पिछले 35 वर्षों से वे मसूरी में रह रहे हैं। वे पहाड़ के दर्द को भली-भांति जानते हैं। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से उत्तराखंड राज्य आंदोलन का समर्थन किया। देश व विदेश में शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस की कायरता पूर्ण कार्यवाही के बारे में लिखा। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड और मसूरी के लिए गर्व की बात है कि उत्तर बनर्जी को पद्म भूषण से नवाजा गया है।