
लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट: कांग्रेस बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कालोनी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। उन्होंने दावा किया कि आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि कल 6 जनवरी को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बेरीपढ़ाव में होने वाली पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की जनसभा ऐतिहासिक होगी। उक्त जनसभा में भाजपा सहित कई दलों के नेता भी काग्रेंस पार्टी में शामिल होगे।
ब्रेकिंग: Bulli Bai App case! उत्तराखंड से एक और बड़ी गिरफ्तारी!
यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से वार्ता करते हुए काग्रेंस बिन्दूखत्ता ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद कालोनी ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की जनता हर तरह से परेशान है। लोगों भाजपा कि गलत नीतियों से ऊब चुके हैं तथा आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि काग्रेंस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
ब्रेकिंग: दिल्ली पहुंचे मंत्री हरक! क्या ज्वाइन करेंगे कांग्रेस, या कमल में खिले
उन्होंने कहा कि कल 6 जनवरी को लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के बेरीपढ़ाव में होने वाली कांग्रेस की जनसभा में पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सहित कई बड़े नेता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जनसभा को लेकर काग्रेंस कार्यकर्ता में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में काग्रेंस कार्यकर्ता जनसभा में पहुंचेंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता एंव कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।