
लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : लालकुआं पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वहीं सैकड़ों की तादाद में एकत्र कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में पैदल व वाहनों के साथ रोड शो निकाला। जो घोड़ानाला जाकर समाप्त हुआ। साथ ही प्रदेश प्रभारी के रोड शो में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वही नगर स्थित हाट बजार से शुरू हुए रोड शो घोडा़नाला पहुंचा। रोड शो के दौरान चारों ओर आम आदमी पार्टी की टोपी और झंडे ही नजर आ रहे थे। इस दौरान आयोजित जनसभा सम्बोधित करते दिनेश मोहनिया ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की उपलब्धियां क्षेत्रवासियों को गिनायीं एवं उनसे उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी विकास कार्य किये जायेंगे बिजली,पानी, शिक्षा ,स्वास्थ्य,सड़क,को बेहतर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि जनता अब बीजेपी कांग्रेस से परेशान होकर बदलाव चाहती है। इन दोनों ही दालों कि सरकारों ने प्रदेश को पिछले 21 सालों में लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा जनता सब समझ चुकी है और इनको चुनाव में मुहतोड़ जबाब देने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि पार्टी 15 दिसंबर तक सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला भाजपा से है ना ही कांग्रेस से। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी मैदान में दूर तक नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आगमी 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।