उत्तराखंड

आज कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर! एक क्लिक में पढ़ें

उत्तराखंड: आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त हो गयी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक के सम्मुख कुल 30 मामले सामने आए थे। जिसमें से 28 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी गई है।

कैबिनेट में इन प्रस्ताव पर लगी मुहर..

  1. नयी खेल नीति-2021 के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने लागई मुहर।
  2. होमस्टे योजना की नियमावली में किया गया संशोधन।
  3. केदारनाथ में निविदा को बढ़ाने का लिया फैसला।
  4. लीज लैंड पर भी बना सकेंगे होम स्टे।
  5. ट्रांसमिशन लाइन निर्माण के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन को किया गया एडॉप्ट।
  6. भोजन माताओं का वेतन 1 हजार रुपए बढ़ाया गया है।
  7. ST/SC और बीपीएल परिवारों को एकड़ तक की भूमि विनियमीकरण माफ किया गया है।
  8. कंप्यूटर अनुभव की अनिवार्यता को किया गया समाप्त।
  9. मेगा इंडस्ट्रियल एवं इन्वेस्टमेंट नीति-2021 को किया गया लागू।
  10. पीआरडी जवानों का 21 सो रुपये की बृद्धि कैबिनेट ने की मंजूर
  11. वन विकास निगम में स्केलर के पद पर एसीपी करने का लिया निर्णय ।
  12. पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए केविटी पार्किंग को मंजूरी।
  13. बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के चलते सहमति के आधार पर सर्किल रेट के 2 गुना भुगतान किया जाएगा। आवास की मांग करने वालो को दिया जाएगा आवास।
  14. मेडिकल छात्रों को दी जाने वाली राहत इसी वर्ष से होगी लागू।
  15. प्रत्येक न्याय पंचायत में 6500 लाभार्थियों को मधु ग्राम के तहत प्रत्येक व्यक्ति को 20 बॉक्स दिए जाएंगे।
  16. सभी जिला न्यायालयों में एविडेन्स के लिए जाने में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मोबाइल से साक्ष्य देने को मंजूरी।
  17. मेगा टैक्सटाइल पार्क पालिसी में किया गया संसोधन।
  18. इको टूरिज्म में 9 पद किये गए सृजित।
  19. लॉकडाउन के समय मे बंद शराब की दुकानों में राजस्व को किया गया माफ।
  20. सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट में संसोधन।
  21. विधानसभा सत्र के लिए पूर्व में घोषित तिथियों को लिया वापिस।
  22. एयरपोर्ट पर भी अब डिपार्टमेंटल वाइन स्टोर को मंजूरी, विदेशी शराब की दुकान खुल सकेगी।
  23. विधुत SGST में राहत देगी सरकार 7850 करोड़ के निवेश उत्तराखंड में लग सकते है। 15 हज़ार लोगो को रोजगार मिलेगा।
  24. उत्तराखंड में विधुत लाइन के नीचे आने वाली भूमि को भी मुआवजा मिलेगा।
  25. केदारनाथ में निविदा 75.8 से 82 करोड़ की मंजूरी।
  26. राशन डीलर्स का लाभांश बढ़ाया गया। राशन डीलरों को भी मिली बड़ी सौगात प्रति कुंतल 50 दिया जाएगा मुनाफा।
  27. स्वास्थ्य विभाग में लैब, एक्सरे टेक्नीशियन की नौकरी के लिए अनुभव की बाध्यता हुई समाप्त।
  28. राज्य परिवहन निगम की बसों में राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगी फ्री यात्रा सुविधा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button