उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज ऐसा रहेगा मौसम! न्यूनतम तापमान 13°C

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहता है। प्रदेश में सुबह और शाम ठंड पड़नी शुरू हो गई है। वहीं ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े रजाई भी निकाल लिए हैं।

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज उत्तराखंड के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों को जरूर राहत मिलेगी।

गौरतलब हो कि प्रदेश में मौसम ने मिजाज बदल लिया है। सुबह-शाम और रात में ठंड महसूस होने लगी है। प्रदेश के जनपदों की बात करें तो कई जगह रात के पारे में आ रही गिरावट के चलते हल्की ठंड शुरू होने लगी है।

उधर, मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। जबकि सुबह के समय कुहासा लगने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का आज अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 13°C के लगभग रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button