उत्तराखंड

बरेली में सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

बरेली सतेन्द्र प्रताप सिंह 

दबंग भूमाफियां पर गाँव की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत,, जनपद बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र इटुआ रोड ग्राम फतेहपुर में विपक्षी सोबरन सिंह व उसके पुत्रों पर गांव के ही निवासी पप्पू सिंह पुत्र पातीराम ने ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करवाने का आरोप लगाया है।

जिला अधिकारी बरेली को दिए गए प्रार्थना पत्र में फरियादी पप्पू ने बताया कि विपक्षी दबंग भूमाफियां टाइप का दबंग व्यक्ति है। गांव में दबदबा बनाकर रखता है।

फरियादी पप्पू ने विपक्षी द्वारा अवैध तरीके से सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण करवाने की अनेकों बार शिकायत की लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। वहीं दुसरी ओर शासन के आदेश पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश है।

फ़िर भी विपक्षी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। फरियादी का आरोप है कि विपक्षी सोबरन सिंह धनबल के आधार पर अपनी मनमानी करने पर आमादा है। जिसके खिलाफ आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। डीएम बरेली को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही को गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button