Uncategorized

दबंगई की हद पार! सार्वजनिक नल पर कब्जा, मोटर से पानी खींच रहा कथित पत्रकार— मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल तक पहुंची शिकायत!

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ। क्षेत्र में एक कथित पत्रकार की दबंगई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने जल संस्थान के सार्वजनिक पेयजल नल पर कब्जा कर उसे अपने घर के भीतर कर लिया है और मोटर के जरिए पानी सीधे अपने घर में खींच रहा है। इस वजह से आसपास के लोगों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह नल आमजन की सुविधा के लिए लगाया गया था, लेकिन प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए इसे निजी उपयोग में ले लिया गया। परिणामस्वरूप क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है और कई परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा।

इस पूरे मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि पंत ने पहले ही जल संस्थान के उच्च अधिकारियों और कमिश्नर से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

अब अंजलि पंत ने इस प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर दर्ज कराते हुए क्षेत्रवासियों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति की दबंगई के चलते विभागीय अधिकारी भी कार्रवाई करने से बच रहे हैं। साथ ही यह भी चर्चाओं में है कि यही कथित पत्रकार इन दिनों लालकुआँ में व्यापारियों, उद्योगपतियों और आमजन पर दबाव बनाकर कथित रंगदारी मांगने के आरोपों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अब निगाहें प्रशासन और जल संस्थान पर टिकी हैं कि आखिर कब तक इस शिकायत पर कार्रवाई होती है और आमजन को राहत मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button