उत्तराखंड
ग्लेन कैंसर सेंटर ने ठिरिया निजावत खा में लगाया मुफ्त कैंसर जांच शिविर

ग्लेन कैंसर सेंटर ने ठिरिया निजावत खा में लगाया मुफ्त कैंसर जांच शिविर
बरेली : ठिरिया निजावत खा में ग्लेन कैंसर सेंटर एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक मुफ्त कैंसर जांच और दवाई वितरण शिविर आयोजित किया। डॉ. रितु भूटानी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त जांच और इलाज की सुविधा प्रदान की गई।
शिविर में डॉक्टरों ने लोगों को कैंसर के लक्षणों और इलाज के बारे में जागरूक किया।
डॉ. रितु भूटानी और डॉ. नितिन ने बताया कि कैंसर का इलाज संभव है, लेकिन सही समय पर सही जानकारी होना जरूरी है।
शिविर में उपस्थित लोगों ने ग्लेन कैंसर सेंटर की टीम को धन्यवाद दिया और भविष्य में ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।



