Chandigarh

मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भाषण

मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भाषण

कांग्रेस ने देश को दीमक की तरह खाने का काम किया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेसी बम फुस्स निकले : नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेताओं को बड़ी स्क्रीन लगाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संसद में दिए गए भाषण को सुनने की सलाह दी

पंचकूला , 14 दिसंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल के अटल सभागार में मंत्रियों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों सहित करीब 200 पार्टी पदाधिकारयों के साथ बैठकर बड़ी स्क्रीन पर लोकसभा में दिए गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषणा को सुना।

शाह के भाषण को संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने अंतिम पंक्ति में बैठकर सुना। वरिष्ठ नेताओं का अंतिम पंक्ति में बैठकर शाह का भाषण सुनना संगठन की मजबूती, विनम्रता और कार्यकर्ता-केंद्रित नेतृत्व को दर्शाता है। सभी नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण की जमकर तारीफ की और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण सुनने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस व राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के संवैधानिक ढांचे को बदनाम करने में लगी है। राहुल गांधी झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। सैनी ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा को टारगेट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार से झूठे आरोप लगा रहे हैं इसका देश 2029

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button