उत्तराखंड

होली मिलन कार्यक्रम में त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपने बीच पाकर झूम उठे लोग

बद्री-केदार सहयोग समिति की ओर से बालावाला में होली मिलन कार्यक्रम में हरिद्वार लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाग लिया।

ब्रेकिंग : कांग्रेस को झटका, अब इस नेता ने छोड़ी पार्टी

समारोह में लोक गायिका रेखा धस्माना उनियाल के सुर में होली व लोक गीतों की धूम रही। मौजूद महिलाओ ने भी होली के गीतों पर खूब नृत्य किया । उन्होने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र पर फूल बरसाकर होली खेली। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि होली का हमारा त्योहार ऋतुओं पर आधारित होता है। फागुन में यह फाग का त्योहार समृद्धि का प्रतीक है।

कांग्रेस ने पूर्व CM हरीश रावत के बेटे को दिया टिकट, देखें List

वसुंधरा गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने सभी को होली की शुभकामनाएं व बधाई दीं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। कहा कि चुनाव में बालावाला क्षेत्र से भाजपा को 30 हजार की लीड मिलनी चाहिए, यह तभी संभव जब कार्यकर्ता शतप्रतिशत मतदान करवाएंगे। उन्होंने घर-घर से मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक ले लाने को कहा। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के साथ उत्तराखंड का भी विकास हो रहा है। उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। रेल परियोजनाओं के साथ ही चारधाम ऑलवेदर रोड बन चुकी है। उन्होंने प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

बड़ी खबर : उत्तराखंड कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा

इस मौके पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, समिति के अध्यक्ष एवं संयोजक राजपाल रावत, राजीव कंडारी, राजेश रावत, शिव प्रसाद ममगाईं, सरोज पंवार, सुभाष यादव, सविता पंवार, लक्ष्मी नेगी, संजय सिंह चौहान, खेमराज उनियाल, नरेंद्र बिष्ट, स्वर्ण सिंह चौहान, सरीता रावत, रोहित पाल, प्रवीन बडोनी आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक राज पंवार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!