उत्तराखंड

कार्रवाई: साइबर ठगी के शिकार महिला के बैंक खाते में लौटाए पैसे

रिपोर्ट दीपक जोशी: पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम व उनमें त्वरित कार्यवाही हेतु साईबर सैल एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।जिस क्रम में अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में गठित साइबर क्राइम सैल द्वारा इस प्रकार के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

जल्द निपटा लें काम! कल से इतने दिन बैंक रहेंगे बंद! छुट्टियों की लिस्ट जारी

दिनांकः- 16-12-2021 को वादिनी बबिता देवी पत्नी ईश्वरी लाल वर्मा निवासी- ग्राम- सुनारगांव, तह0- कांडा, जनपद- बागेश्वर द्वारा थाना कांडा/साइबर सैल बागेश्वर में स्वंय के साथ दिनांक 15-12-2021 को ऑनलाइन धोखाधड़ी होने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें वादिनी द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर मेरे बैंक/एटीम कार्ड सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर खाते से 70,000/- रुपये आहरित/निकाल लिये गये।

ब्रेकिंग: हरीश रावत की प्रेस वार्ता! करोड़ो रूपये का हुआ खेल: हरदा

वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर साइबर सैल बागेश्वर द्वारा तत्काल प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित गेटवे/नोडल अधिकारी से आवश्यक पत्राचार कर वादिनी उपरोक्त के बैंक खाते से आहरित पूर्ण धनराशि को वादिनी के बैंक खाते में रिफंड कराया गया। आज दिनांकः 10-01-2022 को वादिनी बबिता देवी को प्राप्त हो चुके हैं।
बैंक खाते में धनराशि वापस पाकर वादिनी व परिजनों द्वारा साइबर क्राइम सैल व जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

उत्तराखंड: यहां चौकी प्रभारी निलंबित! जानिए कारण…

पुलिस टीम का विवरण:-
1- निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत प्रभारी साइबर क्राइम सैल।
2- उ0नि0 श्री कुंदन रौतेला।
3- आरक्षी चंदन कोहली।
3- आरक्षी इमरान खान।

कृपया किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर या मैसेज के माध्यम से अपने बैंक/एटीएम कार्ड संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी ना दें। सतर्कता ही बचाव है। साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल टोल फ्री न0- 155260 पर शिकायत दर्ज करें।

स्टेट न्यूज़ UK  की ख़बर को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें/-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button