
attention-yellow-alert-issued-in-uttarakhand-meteorological-department
देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने मॉनसून से पहले ही बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
Big Breaking: यहां DM ने दो अधिकारियो को किया सस्पेंड
मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड: राशन कार्ड से जुड़ी अहम खबर: असमंजस तो यहां मिलेगी पूरी जानकारी
उत्तराखंड मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। इन जनपदों के लोगों को सतर्क रहना होगा। इन पांचों जनपदों में गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका जताई है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बड़ी ख़बर उत्तराखंड: यहां 4500 घरों में चलेगा बुलडोज़र! कवायद शुरू
मौसम विभाग ने राज्य में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।