उत्तराखंड

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में “मेगा करियर काउंसलिंग” का सफल आयोजन – छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

उत्तराखंड, 31 मई, 2025 – ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में आज “मेगा करियर काउंसलिंग, का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना था।

आज, 31 मई 2025 (शनिवार) को आयोजित सत्रों में छात्रों को विभिन्न इंजीनियरिंग डोमेन जैसे कंप्यूटर साइंस, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग के साथ-साथ बायोटेक्नोलॉजी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा समूह के चेयरमैन और प्रेसिडेंट प्रोफेसर ( डॉक्टर) कमल घनशाला ने ग्राफिक एरा के बारे में बात करते हुए कहा, “ग्राफिक एरा में हम सिर्फ डिग्री नहीं प्रदान करते, बल्कि छात्रों के भविष्य को आकार देते हैं। हम अपने छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता, मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने प्लेसमेंट के बारे में कहा, “ग्राफिक एरा का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हमेशा से शानदार रहा है। हमारे छात्रों को Google, Amazon, Atlassian, Flipkart जैसी शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उच्च पैकेज पर प्लेसमेंट मिलता है। हमारी समर्पित प्लेसमेंट टीम छात्रों को पहले दिन से ही वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करती है, जिससे वे अपने सपनों की कंपनियों में स्थान बना सकें।”

इस आयोजन में भारत के प्रमुख शिक्षा विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिन्होंने छात्रों को उनके करियर पथ चुनने में सहायता की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशेषज्ञों में डॉ. भानु पंत (पूर्व वैज्ञानिक और समूह निदेशक, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, इसरो, त्रिवेंद्रम), डॉक्टर सौरभ कुमार (डीन स्कूल ऑफ डिजाइन, जीईयू, स्ट्रेटेजिक डिजाइन एक्सपर्ट NID अहमदाबाद, तेजस्वी घनशाला (हेड टेक इनोवेशन, जीईयू, MCS, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, इरविन)

इस कार्यक्रम में एक विशेष सत्र के दौरान उन सभी छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए थे।

इस अवसर पर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि कल, 01 जून 2025 (रविवार) को भी करियर काउंसलिंग के सत्र जारी रहेंगे, जिनमें मैनेजमेंट, कॉमर्स, लॉ, डिजाइन, मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन, फैशन डिजाइन, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, लाइफ साइंसेज, एग्रीकल्चर, फार्मेसी और मेडिकल साइंसेज जैसे डोमेन पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!