मानसून सीजन में 3 लाख पौधे लगाएगा वन विभाग”तैयारी पूरी- गौतम

मानसून सीजन में 3 लाख पौधे लगाएगा वन विभाग”तैयारी पूरी- गौतम।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआं
लालकुआं वन विभाग मानसून सीजन में जंगल की हरियाली एवं वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन की पीपलपड़ाव और टांडा रेंज के जंगलों में पौधारोपण करेगा। इसके लिए विभाग ने कमर कस ली है। यहां पौधारोपण लगभग 400 हेक्टेयर भूमि पर किया जाएगा।वन विभाग की ओर से लगभग 3 लाख पौधे लगाएं जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न प्रजातियों के बीज भी बोए जाएंगें। जिसके लिए वन विभाग द्वारा जुताई का कार्य तेजी किया जा रहा है,जून माह के अंत तक काम शुरू कर दिया जाएगा।
इधर वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि उनके पास पीपलपढ़ाव और टांडा रेंज की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि दोनों ही रेंजों के वन जंगलों में मानसून सीजन को देखते पौधारोपण की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि लगभग 300 हेक्टेयर भूमि पर बीज बोना है इसके अलावा 100 हेक्टेयर भूमि पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बर्ष उनके द्वारा लगभग 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इससे लिए जुताई काम शुरू हो गया है। जल्द ही अन्य तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।