
विकासनगर: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सहसपुर थाना क्षेत्र में एक महिला अपने 3 बच्चों समेत शक्ति नहर में कूद गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने महिला को निकाल लिया। लेकिन बच्चे लापता हैं। कड़ी मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं अन्य दो बच्चों की तलाश जारी है। जल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
आपको बता दें कि एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पुल नंबर 1 से शक्ति नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से महिला और बच्ची को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। नहर में डूबे दो अन्य बच्चों की तलाश के लिए जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान में जुटी है।
आज दोपहर करीब डेढ़ बजे थाना विकासनगर को सूचना मिली
कि एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर पुल नंबर
01 से छलांग लगा दी है। सूचना पर थाना विकासनगर से पुलिस
बल तथा जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से महिला व बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि रब्बानी पत्नी शहज़ाद निवासी हसनपुर थाना सहसपुर ने आज खौफनाक कदम उठा लिया। महिला ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपने तीनो बच्चों के साथ शक्ति नहर विकासनगर में छलांग लगा दी। जिसके चलते तीनो बच्चों की मौत हो गई। लोगों ने महिला को बचा लिया है।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बच्ची को भी बाहर निकाला, लेकिन वह मर चुकी थी। दो बच्चे तेज बहाव में लापता हो गए। जिनकी तलाश में कोतवाली जल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।लापता बच्चों की पहचान जालम उम्र 12 वर्ष, जैद उम्र 10 वर्ष के रूप में हुई है। जिया उम्र 4 वर्ष का शव बरामद कर लिया गया है।
मौके पर जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया गया कि आज सुबह उसका किसी बात पर अपने पति से विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर उसने अपने बच्चों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी।