
देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी ख़बर सामने आई है जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कसर धामी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे पर जल्द फैसला किया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम को सख्त बनाते हुए बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वालों का सख्ती से सत्यापन किया जाएगा।
मित्रता सेवा सुरक्षा पुलिस मुख्यालय में आहूत बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को पुलिस
कार्य प्रणाली, चुनौतियाँ, भविष्य की कार्य योजनायें।आदि के सम्बन्ध में बताया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कई बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए।
- विभाग में कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकरियों की भी जबावदेही तय की जायेगी।
- उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम-2018 को और सख्त बनाया जायेगा।
- बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में आने वाले लोगों के सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जायेगा
- पीएसी कर्मचारियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु ट्रकों के बजाय बसें उपलब्ध करायी जायेंगी।
- पुलिस के वाहनों एवं भवनों में भी सुधार किया जायेगा।
- पुलिस में खेल कोटे की भर्ती शीघ्र शुरु की जायेगी।
- पुलिस की शासन में लम्बित समस्त नियमावलियों को शीघ्र स्वीकृत किया जायेगा। इनामी अपराधियों हेतु उ0प्र0 की तर्ज पर पुरस्कार राशि बढ़ायी जाना।
- इनामी अपराधियों हेतु उ0प्र0 की तर्ज पर पुरस्कार राशि बढ़ायी जायेगी।
- पुलिस कमर्मचारियों के रु04600/-ग्रेड -पे के सम्बन्ध में सरकार संवेदनशील है और इस सम्बन्ध में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। इसमें शीघ्र निर्णय लिया जायेगा।
- उत्तराखण्ड में शीघ्र ही एण्टी ड्रग पॉलिसी
बनायी जायेगी।
सीएम ने उत्तराखण्ड पुलिस के दो ऐप “गौरा शक्ति एवं पब्लिक आई-ऐप” का शुभारम्भ किया। गौरा शक्ति ऐप से महिलाओं को किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। पब्लिक आई-ऐप से जनता किसी भी अपराध एवं घटना की जानकारी फोटो, वीडियो एवं टैक्स्ट के माध्यम से सम्बन्धित जनपद एवं डायल 112 को अवगत करा सकेंगे। अभियोगों की विवेचना में गुणात्मक सुधार तथा सफल अनावरण हेतु Smart Evidence Collecting Tool Kit Tablet विवेचकों को वितरित किये गये।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये जाने हेतु गंगोत्री- पर्वत समिट करने जा रहे एसडीआरएफ के पर्वतारोहण दल को मुख्यमंत्री द्वारा Flag off किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रधानमंत्री के विजन के अनुरुप स्मार्ट, संवेदनशील, आधुनिक तथा तबानटेड बनाने के लिये प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड अपर मुख्य सचिव गृह- आनंद बर्धन, सचिव कार्मिक- अरविंद सिंह ह्यांकी, डीजीपी अशोक कुमार सहित पुलिस विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक- पीएसी- पी वी के प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन- अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पीएम- अमित सिन्हा, पुलिस
महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था- वी मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा-संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक- ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक
SDRF- पुष्पक ज्योति सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।