उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022
ब्रेकिंग: देहरादून की रायुपर से जीते काऊ! मसूरी से गणेश जोशी

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। धामी वर्तमान में उत्तराखंड के सीएम थे साथ ही खटीमा से चुनाव लड़ रहे थे। उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी एक चर्चित और युवा चेहरा के रूप में उभरकर सामने आए थे। लेकिन वोट की चोट से धराशाई हो गए। अब देखना होगा की बीजेपी हाईकमान उन्हें मुख्यमंत्री बनाता है या नहीं।
देहरादून की रायुपर सीट से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने 56968 वोटों से जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को हीरा सिंह बिष्ट को 31420 वोट मिले हैं। मसूरी में भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जीत दर्ज की है। 2021 में कैबिनेट में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने गणेश जोशी को कैबिनेट मंत्री बनाया था।