उत्तराखंडराजनीतिहल्ला बोल

व्यापारियों ने जिले के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर लगाया तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ के व्यापारियों ने जिले के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर तानाशाही रवैया अपनाने का लगाया आरोप

संवाददाता गौरव गुप्ता – हल्दूचौड: लालकुआं : हल्दूचौड़ के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ इकाई के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव को जिला इकाई के कुछ पदाधिकारियों द्वारा वैधानिक तरीके से चुनाव सम्पन्न न कराए जाने का हवाला देकर चुनाव को असंवैधानिक करार कर दिए जाने के चलते हल्दूचौड़ नगर इकाई और जिले के कुछ पदाधिकारियों में मतभेद पैदा हो गए हैं।

ब्रेकिंग : कैबिनेट की अहम बैठक इस दिन

बताते चले कि आज रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए हल्दूचौड़ इकाई के नवीन कार्यकारणी के व्यापारी नेताओं ने व्यापार मंडल के जिला इकाई के कुछ पदाधिकारियों पर निजी हित के लिए संगठन की छवि धूमिल किए जाने के आरोप लगाते हुए पत्रकारों को तत्काल विधिवत सम्पन्न हुए चुनाओ को वैधानिक करार न दिए जाने पर विधिक कानूनी कार्यवाही किए जाने के साथ ही सामूहिक रूप से व्यापार मंडल की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिए जाने की बात कही है।

ब्रेकिंग: मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई तानाशाही रवैया अपनाकर व्यापार मंडल के वैधानिक तरीके से संपन्न हुए चुनाओ को जबरन असवैधानिक करार देने पर आमदा है जबकि चुनाव से पूर्व इनके द्वारा ही वैधानिक रूप से तय किए गए चुनाव अधिकारियों की देखरेख में विधिवत चुनाव संपन्न किए गए थे। चुनाव संपन्न होने के उपरांत अब जिला महामंत्री नवीन कार्यकारणी को असंवैधानिक बता कर अपनी मनमानी चला रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के कुछ पदाधिकारी व्यापार मंडल में व्यापारियों को जोड़ने नहीं बल्कि तोड़ने का काम कर रहे है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन ने हल्दूचौड़ इकाई के चुनावों को अविलंब वैध करार नही दिया तो तो वह प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र देकर नए व्यापार मंडल का गठन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से मामले का समाधान करने की मांग की है।

इस संबंध में प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा का कहना है की मामला उनके संज्ञान में नहीं है वह उक्त विषय में जिलाध्यक्ष से वार्ता करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लेंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ व्यापारी रमेश दुमका, पानदेव मिश्रा, राजेंद्र सिंह राणा ,बहादुर सिंह बिष्ट, कमल जोशी, राजेंद्र गिरी, कृष्णा नंद जोशी, दिनेश सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र मिश्रा, कमल राणा, राकेश भट्ट ,विशाल वर्मा ,देव बहादुर राणा,दिनेश पांडे, भास्कर जोशी, कमल पंवार समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!