उत्तराखंडहल्ला बोल

ब्रेकिंग : हल्द्वानी मामले में कई पुलिसकर्मी घायल! CM ने दिए ये निर्देश

CM ने अधिकारियों को दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपील”शान्ति बनाए रखने की अपील

हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की

अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

डीएम ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया

दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के दिये गये आदेश

मुख्यमंत्री की चेतावनी दंगाइयों पर होगी ठोस कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हल्द्वानी मामले में हुई हाईलेवल मीटिंग खत्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी बवाल मामले में कहा

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, की जाएगी सख्त कार्रवाई-सीएम

मुख्यमंत्री ने लोगों से की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

हल्द्वानी में नजूल भूमि पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को धुस्त करने के बाद अराजक तत्व में जहां एक और पुलिस प्रशासन और पत्रकारों पर पथराव कर दिया तो वहीं कई गाड़ियों में आग लगा दी हालत इतनी बिगड़ गए क्या रजक तत्वों ने बनभूलपुरा थाने में पथराव कर दिया और कई सरकारी गाड़ियों को निजी गाड़ियों को आज के हवाले कर दिया है।

सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि बनभूलपुरा इलाके से कई राउंड फायरिंग भी की गई है इधर पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं फिलहाल कई लोग घायल हैं 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं जबकि कई पत्रकार और नगर निगम के कर्मचारी भी घायल हैं फिलहाल पुलिस हालात को काबू करने का प्रयास कर रही है।

हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की

अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

डीएम ने बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया

दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के दिये गये आदेश 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरूवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे।

जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अशान्ति वाले क्षेत्र बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया गया है तथा स्थिति को सामान्य बनाये रखने के लिये दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!