
पंजाब : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गांव एमा मांगट के पास बुधवार सुबह करीब छह बजे पंजाब पुलिस की बस सड़क पर खड़े ट्रेलर के साथ टकरा गई। इस हादसे में ड्राइवर, एक महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सहायक उप-निरीक्षक हरदेव सिंह, वरिष्ठ कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह (बस चालक) और महिला कांस्टेबल शालू राणा के रूप में हुई है।
ब्रेकिंग : Aap-कांग्रेस ने बढ़ाई BJP की टेंशन!
हादसे में दस जवान गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को मुकेरियां, दसूया और जालंधर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ।
मुकेरियां के निकट दिन निकलते ही हुए दर्दनाक हादसे को लेकर सीएम भगवंत मान ने शोक जताया है। सीएम ने दुःख जताते हुए ऐलान किया है कि पीड़ित परिवारों के पंजाब सरकार की नीति मुताबिक 1 करोड़ तथा एच.डी.एफ.सी. बैंक की तरफ से बीमा राशि के रूप में 1 करोड़ रूपए दिया जाएगा।
Good News : CM Dhami ने की कई घोषणाएं..
बता दें कि जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गांव एमा मांगट के पास बुधवार सुबह करीब छह बजे पंजाब पुलिस की बस सड़क पर खड़े ट्रेलर के साथ टकरा गई। इस हादसे में ड्राइवर, एक महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सहायक उप-निरीक्षक हरदेव सिंह, वरिष्ठ कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह (बस चालक) और महिला कांस्टेबल शालू राणा के रूप में हुई है।हादसे में दस जवान गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को मुकेरियां, दसूया और जालंधर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ।
शहीद राइफलमैन को सैन्य सम्मान के साथ नम आंखों से दी अंतिम विदाई
मलबे को काटकर निकाला गया ड्राइवर का शव
गंभीर रूप से घायल कुछ कर्मियों को दसूहा और जालंधर अस्पतालों में रेफर किया गया है। बस का ड्राइवर दोनों वाहनों के बीच बुरी तरह फंस गया था और बुरी तरह क्षतिग्रस्त बस के मलबे को काटकर उसे बाहर निकालने में एक घंटे से अधिक का समय लगा लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।बस में सवार दो अन्य कर्मियों को मुकेरियां अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि घने कोहरे के कारण घटी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
गुरदासपुर जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, जालंधर से पीएपी जवानों को लेकर बस गुरदासपुर जा रही थी। जब वह गांव एम्मा मांगट के पास पहुंची तो घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के कारण चालक सड़क पर खड़ा ट्रेलर नहीं देख सका और बस उससे टकरा गई। हादसे में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए और उन्हें मुकेरियां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ਅੱਜ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਵਿਖੇ ਹੋਏ ਸੜਕੀ ਹਾਦਸੇ 'ਚ ਸਾਡੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ 4 ਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਜਾਣ ਚੱਲੀ ਗਈ..ਨੀਤੀ ਮੁਤਾਬਕ 1 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਰਾਸ਼ੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਅਤੇ 1 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਬੀਮਾ ਰਾਸ਼ੀ HDFC ਬੈਂਕ ਵੱਲੋਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ…
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਸਾਡਾ ਮਾਣ ਹੈ ਤੇ ਸਾਡੇ ਬਹਾਦਰ ਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਅਸੀਂ… pic.twitter.com/1vtLcsD4D4
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 17, 2024
सीएम ने जताया शोक
सीएम भगवंत मान ने इस हादसे पर शोक जताया है। सीएम ने कहा-मुकेरियां में सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के चार जवानों की जान चली गई..पॉलिसी के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि और एचडीएफसी बैंक द्वारा परिवारों को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि दी जाएगी। पंजाब पुलिस हमारा गौरव है और हम हमेशा अपने बहादुर जवानों के परिवारों के साथ खड़े हैं।