उत्तराखंड

CM धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया।

भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का भी स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें जय अनुसंधान जोड़कर नये भारत का नारा ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

निबंधन मुख्यालय मियां वाला में गांधी जयंती पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

देहरादून : गाँधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर आज मियांवाला निबंधक मुख्यालय में एक सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी के भजन साथ किया गया। भजन के पश्चात निबंधक सहकारिता आलोक पांडे एवं सभी उच्च अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा गाँधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

इस अवसर पर निबंधक आलोक पांडे द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शपथ भी दिलाई। सभी अधिकारियों द्वारा मुख्यालय परिसर में स्वयं झाडू पड़कर स्वच्छता अभियान के तहत मुख्यालय परिसर में साफ सफाई की गई।

और एक सूक्ष्म गोष्ठी में सभी अधिकारियों द्वारा क्रमवार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के स्मरणों को याद करते हुए उसे अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर अपर निबंधक, आनंद शुक्ल ईरा उप्रेती , संयुक्त निबंधक एमपी त्रिपाठी एवं सहकारिता के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर SDRF वाहिनी, जॉलीग्रांट में किये गए श्रद्धा सुमन अर्पित

आज 2 अक्टूबर 2023 को महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF द्वारा ”रघुपति राघव राजा राम” की सुर ध्वनि के बीच महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण करते हुए माल्यर्पण किया व पुष्प अर्पित किए गए।

माल्यार्पण के पश्चात कमांडेंट सर द्वारा अपने उदबोधन में कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को गांधीजी व शास्त्रीजी के पदचिन्हों पर चलते हुए सदैव अहिंसावादी व सत्यवादी रहने का संदेश दिया गया व अहिंसा व शांति को बढ़ावा देने, सभी मनुष्यों का सम्मान व आदर, सदैव सच्चाई का समर्थन व विश्व में शांति व सौहार्द व एकता स्थापित करने की शपथ भी ली गयी।

सेनानायक महोदय द्वारा वाहिनी परिसर में उच्च कोटि की स्वच्छता बनाये रखने के लिए साफ सफाई के लिए उपनल कार्मिक चंद्रेश्वर कुमार, नन्हे कुमार, बॉबी कुमार, करन कुमार,  मोहित कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान वाहिनी मुख्यालय में उपसेनानायक विजेंद्र दत्त डोभाल, शिविरपाल राजीव रावत, निरीक्षक प्रमोद रावत, ललिता नेगी, जगदम्बा प्रसाद, अनिरुद्ध भंडारी, कर्ण सिंह, उप निरीक्षक जयपाल राणा, विजय प्रसाद, एडिशनल उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद एवं SDRF के अन्य कार्मिक रहे।

इसके अतिरिक्त राज्य भर में व्यवस्थापित SDRF पोस्टों पर भी महात्मा गांधी जयंती को उल्लासपूर्वक मनाया गया।

देहरादून : गांधी जंयती के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी जी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री जी द्वारा शहीद स्थल पंहुचकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों के चित्र/प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किये।

इस अवसर मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा स्थानीय विधायक खजानदास सहित अन्य गणमान्य एवं जिलाधिकारी सोनिका ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

देहरादून : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज जिलाधिकारी सोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों /कार्मिकों के साथ गांधी एवं शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इसके उपरान्त गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम……, रामधुन का गायन किया गया।

जिलाधिकारी ने दोनो महापुरूषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने देश के लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया, अपने हक के लिए अंग्रेजों के जुल्म के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से लड़ने की प्रेरणा दी। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने देश को संकल्प शक्ति दी और अनाज उत्पादन के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया।

कहा कि हमे इन महापुरुषों के योगदान को याद करके कुछ सीखना चाहिए। उन्होनें कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी के विचारों एवं आदर्शों को हमे अपने जीवन आत्मसात करने की आवश्यकता है, इन महापुरूषों के विचारों को अपने कार्यक्षेत्र में प्रयोग करने पर निःस्वार्थभाव से दृढसंकल्प होकर कार्य करने की उर्जा मिलती है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, नाजिर शिव भक्त बड़थवाल, प्रधान सहायक राजेन्द्र सिंह, रमेश भट्ट, इन्द्रेश कोठारी सहित कलेक्टेªट के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button