उत्तराखंड

यमुना का किनारा बड़े भाग्यशाली लोगो को मिलता है :- आयुष नयन महाराज

भारत की सबसे पवित्र और प्राचीन नदियों में यमुना का स्मरण गंगा के साथ ही किया जाता है। इन नदियों के किनारे की पुण्यभूमि में ही भारतीय संस्कृति का जन्म हुआ और विकास भी।

Very lucky people get the bank of Yamuna :- Ayush Nayan Maharaj

अनिल रावत, बडकोट । व्यापार मंडल बड़कोट द्वारा आयोजित पद्मपुराण के चतुर्थ दिवस पर पूज्य ब्यास आयुष नयन महाराज ने कहा है कि यमुना जी में स्नान करने कृष्ण भक्ति प्राप्त होती हैं । अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि पद्म पुराण’ हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध धार्मिक ग्रंथों में विशाल पुराण हैं । भारत की सबसे पवित्र और प्राचीन नदियों में यमुना का स्मरण गंगा के साथ ही किया जाता है। इन नदियों के किनारे की पुण्यभूमि में ही भारतीय संस्कृति का जन्म हुआ और विकास भी। यमुना केवल नदी नहीं है। इसकी परंपरा में प्रेरणा, जीवन और दिव्य भाव समाहित है। कृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर अवतारी चरित तक कितने ही ब्याख्यान यमुना और कालिंदी से जुड़े हैं। कथा में गढ़वाली भजन यमुना कु किनरू बड़ा भाग्यनो तै मिलदू पर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया ।

बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस ने जारी की CWC की नई लिस्ट! देखें

कथा में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने रवाई घाटी की प्रसिद्ध नौ देव डोलियों में बाबा बौखनाग देवता, राजा रघुनाथ ,माता भद्रकाली,माता रेणुका,सोमेश्वर महाराज,जमदग्नि मुनि, माता भगवती भट्टासणी, माता अठासणी तथा कैलू मानसीर देवता आदि की देवताओं का भी आशीर्वाद लिया।

डोईवाला : थानो भोगपुर मोटर मार्ग में आपदा से हुई क्षति! SDM ने किया कार्यों का निरीक्षण

इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, आचार्य सन्दीप नौटियाल, हरीशरण उनियाल, दिनेश उनियाल, हरीश डिमरी, अनिल विजल्वाण, सोमनाथ गैरोला, गीताराम गैरोला ,ऋषभ डिमरी, आयोजक नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजाराम जगुड़ी, महामन्त्री धनवीर रावत, उपाध्यक्ष राजेश उनियाल,मनोज अग्रवाल, मदन जोशी, आत्माराम जगुडी,सुभाष रावत, मोहित थपलियाल, शान्ति बेलवाल, खजान चौहान, सोहन गैरोला ,सुरेन्द्र रावत, जय सिह सहित हजारो कि संख्या में महिलाएं व भक्त मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button