
भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस! 27 की मौत! 17 घायल
मेक्सिको में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 27 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 17 लोग घायल हो गए। हादसा मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्साका में हुआ। ओक्साका के राज्यपाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।
Video :..तो क्या देश में 15 रुपए लीटर मिलेगा पेट्रोल..?
यह है पूरा मामला : विदेशी मीडिया के अनुसार, यात्रियों से भरी बस बुधवार को बस मेक्सिको सिटी से ओक्साका के ओसोंडुआ शहर जा रही थी।। इस दौरान मैग्डेलेना पेनास्को शहर में सुबह करीब साढ़े छह बजे बस खाई में गिर गई थी। खाई 10 फीट गहरी थी। ओक्साका गवर्नर ने ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी।
कठोर निर्णय भी लेने पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे: महाराज
ट्लाक्सियाको सिविल प्रोटेक्शन के कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रहवासियों और नगर पालिका कर्मियों ने भी मौके पर मोर्चा संभाला। लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण घायल इलाज के लिए परेशान होते रहे। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक साल का एक बच्चा, 13 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं।