उत्तराखंड

नेशनल कराटे एकेडमी : 7वें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खेलों में जीते 6 पदक।

राज्य टीम की मुख्य कोच एशियाई पदक विजेता खिलाडी प्रज्ञा जोशी ने बताया की उक्त राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेलों की कराटे स्पर्धा में एकेडमी के 6 खिलाडियों ने उतराखंड राज्य की टीम से खेलते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीते।

National Karate Academy: Won 6 medals in 7th National Martial Arts Games.

नेशनल कराटे एकेडमी : 7वें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खेलों में जीते 6 पदक।

नेशनल कराटे एकेडमी का शानदार प्रदर्शन:

7वें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खेलों में जीते 6 पदक।

दु:खद : सड़क दुर्घटना में पिता की मौत! बेटी गंभीर रूप से जख्मी

देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हाल में 16 से 18 जून तक आयोजित हुए 7वें नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स 2023 में नेशनल कराटे एकेडमी भानियावाला की कोच सपना जवाडी सहित 5 खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर 6 पदक जीते।

ब्रेकिंग: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा फल के सुधार को लेकर बड़ा अपडेट! देखें..

राज्य टीम की मुख्य कोच एशियाई पदक विजेता खिलाडी प्रज्ञा जोशी ने बताया की उक्त राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेलों की कराटे स्पर्धा में एकेडमी के 6 खिलाडियों ने उतराखंड राज्य की टीम से खेलते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीते। एकेडमी की कोच सपना जवाडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। खिलाडी सिया जोशी ने स्वर्ण पदक, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की हर्षिता चौधरी ने रजत पदक एवं सृष्टि कृशाली ने रजत पदक, मानसी जवाडी एवं अश्रिया सहोता ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

Big News : दून SSP ने दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर

खिलाडियों के पदक जीतने पर नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के महासचिव सतीश जोशी, उप निदेशक खेल सुरेश पांडेय, विधायक ब्रजभूषण गैरोला, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, नरेंद्र सिंह नेगी सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button