
उत्तराखंड भाजपा में एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के कयास शुरू हो गए हैं। हालांकि इस बार सूत्र बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बहुत ही चौंकाने वाला फैसला भी पार्टी आलाकमान कर सकता है जी हां कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस गोत्र के एक मंत्री को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान सौंप सकती है।
सूत्र बताते हैं हरक सिंह रावत को पार्टी जिम्मेदारी अध्यक्ष के रूप में सौंप सकती है। हालांकि अगर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी नहीं दी गई तो चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरक सिंह रावत को दिल्ली बुलाया है। माना जा रहा है और हरक सिंह रावत दिल्ली भी रवाना हो गए हैं साथ मे उमेश शर्मा काऊ भी गए है।