उत्तराखंड

दुखःद: भारतीय सेना की सिगनल रेजीमेंट में सेवारत हीरा सिंह कोरंगा का निधन

Sad: Hira Singh Koranga, serving in the Signal Regiment of the Indian Army, passed away

लालकुआं से गौरव गुप्ता : भारतीय सेना की सिगनल रेजीमेंट में सेवारत सूबेदार हीरा सिंह कोरंगा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया, हीरा सिंह के दो नन्हे मुन्ने बच्चे हैं उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया! वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

ब्रेकिंग: राजधानी में कई पुलिस चौकी प्रभारियों समेत दारोगाओं के ट्रांसफर

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां इंदिरानगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी एवं भारतीय सेना में सिगनल रेजीमेंट में सेवारत हीरा सिंह पुत्र हयात सिंह कोरंगा 1 माह की छुट्टी में घर आया था कि देर रात्रि अचानक सीने में तेज दर्द हुआ जब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचते हीरा ने दम तोड़ दिया।

आज से पांच अहम बदलाव! सस्ता हुआ सिलेंडर! इलेक्ट्रिक वाहन महंगे

वह 3 दिन बाद अपनी छुट्टी पूरी कर वापस ड्यूटी में आसाम जाने वाला था कि यह हादसा हो गया। हीरा के निधन से परिवार में कोहराम मचा है। हीरा का भाई भी भारतीय सेना में है जबकि पिता भी पूर्व सैनिक है।

Breaking : IG नगन्याल ने कसे पुलिस अधिकारियों के पेंच! दिए ये निर्देश

हीरा 1 माह बाद सेवानिवृत्त होने वाला था इससे पूर्व ही वह दुनिया छोड़ कर चला गया। हीरा की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। दोपहर को हीरा के शव का पोस्टमार्टम किया गया। अब चित्रशिला घाट में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button