
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीजेपी ने आज अपने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची फाइनल कर दी है। वही भाजपा की इस सूची में पार्टी ने अपने दस सिटिंग विधायकों के टिकट काटकर इन सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया है।
ब्रेकिंग: उत्तराखण्ड BJP ने जारी की 59 प्रत्याशियों की लिस्ट
हालांकि क्षेत्रवासियों का मानना है कि गंगोलीहाट से विधायक मीना गंगोला व कपकोट से बलवंत भौर्याल जैसे जिताऊ उम्मीदवारों की अनदेखी कर पार्टी संगठन बड़ी चूक कर गया।
ब्रेकिंग उत्तराखंड: त्रिवेंद्र को कांग्रेस का खुला पत्र! हरक पर BJP का ट्वीट
देखें इन विधायकों के कटे टिकट
1. थराली से मुन्नी देवी के स्थान पर भूपाल राम टम्टा।
2. कर्णप्रयाग से सुरेंद्र नेगी की जगह अनिल नौटियाल।
3. खानपुर से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जगह उनकी पत्नी कुंवररानी देवयानी।
4. यमकेश्वर से ऋतु खंडूड़ी की रेनू बिष्ट।
5. पौड़ी से मुकेश कोली की जगह राजकुमार पोरी।
6. गंगोलीहाट से मीना गंगोला की जगह फकीर राम टम्टा।
7. काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा की जगह उनका पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा।
8. द्वाराहाट महेश नेगी की जगह अनिल शाही।
9. अल्मोड़ा से रघुनाथ चौहान की जगह कैलाश शर्मा।
10. कपकोट से बलवंत भौर्याल की जगह सुरेश गडिय़ा।