EID 2023 : डॉ खुर्शीद को विनय गुप्ता ने दी ईद की दिली मुबारकबाद
ईद-उल-फित्र का पर्व शनिवार को धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया! ईद की खुशियों की चमक बच्चों से लेकर बड़ों के चेहरों पर दिखी!

Eid 2023: Vinay Gupta congratulates Dr. Khurshid on Eid
खुशियों की बांटी मिठास! गले मिल बोले- ईद मुबारक
EID 2023 : Roorki/ब्यूरो: तय समय पर ईद-उल-फित्र की नमाज
अकीदतमंदों ने ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की और अमनो अमान, भाईचारगी, एकता की दुआ मांगी। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही। डॉ खुर्शीद को विनय गुप्ता ने ईद की दिली मुबारकबाद दी।
नए कपड़े पहने, लगाया इत्र
सुबह ईद की नमाज के लिए लोग तैयार होने लगे। बच्चों को मां-बाप ने खूब सजाया संवारा। बच्चों के साथ बड़ों ने भीे नए कपड़े पहने। इत्र लगाया। सिरों पर टोपी सजाई और ईदगाह व मस्जिद की तरफ चल पड़े।
अल्लाह का जताया शुक्र
आखिर क्यों सरकारी स्कूल के बच्चों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें समय पर उपलब्ध नहीं होती..?
खुतबा पढ़ा, नमाज पढ़ाई। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर दरूदो-सलाम का नजराना पेश किया गया। सभी ने अल्लाह का शुक्र अदा किया। इसके बाद ईद मुबारक की सदाएं गूंजने लगीं। छोटे से लेकर बड़ों ने लोगों को एक दूसरे को गले लगाकर बधाइयां देनी शुरू कीं। इसी के साथ ईदी भी बंटनी शुरू हुई। किसी को ईदी में पैसे मिले तो किसी को तोहफे। ईदी पाने के बाद बच्चे बेहद खुश नजर आए। अपना मनपसंद सामान खरीदा।
Big News : अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी आर्मी सुबेदार Arrest
घरों में मीठी सेवइयों के साथ लजीज व्यंजनों का सभी ने लुत्फ उठाया। ईद का सारा दिन खुशियों के नाम रहा। कब्रिस्तानों और दरगाहों में भी पहुंचे लोग ईद की नमाज से पहले लोगों ने सदका-ए-फित्रा अदा किया।
बड़ी ख़बर: PM MODI को बम से उड़ाने की धमकी!
लोगों ने ईदगाहों व मस्जिदों के बाहर जरुरतमंदों में फित्रा व जकात की रकम अदा की। नमाज के बाद शहर के कब्रिस्तानों व दरगाहों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने जियारत कर दुआएं की। नार्मल स्थित दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद, धर्मशाला स्थित नक्को शाह बाबा आदि दरगाहों पर फातिहा पढऩे वालों की काफी भीड़ जुटी।सब्जपोश हाउस मस्जिद में हुई इबादत