दुःखद! उत्तराखंड में यहां फिर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा! दो की मौत! तीन घायल
दुःखद! उत्तराखंड में यहां फिर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा! दो की मौत! तीन घायल

Sad! A painful road accident happened here again in Uttarakhand! Death of two! three injured
देहरादून:- उत्तराखंड के देहरादून के थाना त्यूणी में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रायगी रोड पर एक अल्टो K10 वाहन गहरी खाई में गिर गई जिससे उसके परखच्चे उड़ गए उस वाहन में सवार 5 लोगों में से 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
BIG BREAKING: माफिया अतीक अहमद के बेटे समेत 2 लोग एनकाउंटर में ढेर
आज रायगी रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना समय 3:30 बजे द्वारा डिस्टिक कंट्रोल रूम से थाना त्यूणी को प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एसडीआरएफ को अवगत कराते हुए थाना पुलिस घटनास्थल जो करीब 10-12 किमी हेतु रवाना हुए।
बड़ी ख़बर: SSP की बड़ी कार्रवाई! पुलिसकर्मी लाइन हाज़िर
घटनास्थल पर एक अल्टो K10 वाहन संख्या uk07 DZ 2955 जो ग्राम छुमरा से त्यनी की तरफ आ रहा था, जो ग्राम रायगी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब तो 200 मीटर नीचे गिर गया। घायलों व मृतकों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा निकाला गया। वाहन में कुल वाहन में 5 लोग सवार होने बताए गए, जिसमें तीन व्यक्ति घायल हैं, जबकि दो की मृत्यु हो गई।
Breaking: पंतनगर पहुंचेंगे CM धामी! कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ करेंगे मुलाकात: सूत्र
घायल: चालक 1- दीवान सिंह s/o जुंकरू उम्र 40 वर्ष, 2- रितिक चौहान पुत्र दीवान सिंह उम्र 16, 3- नक्क्ष चौहान पुत्र चंदन सिंह उम्र 6 वर्ष, सभी निवासी गण ग्राम छुमरा
Exclusive: यहां कार सवारों ने की पुलिस पर फायरिंग! एक गिरफ्तार! तीन फरार
मृतको के नाम पता: 1- चंदन पुत्र पदम सिंह उम्र 30 वर्ष, 2- बंटी पुत्र दीवान सिंह उम्र 14 वर्ष दोनों निवासी ग्राम छुमरा, मृतकों को मोर्चरी भेजा जा रहा है व घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल त्यूणी भेजा गया है। मौके पर मौजूद मृतकों का पंचायत नामा कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।