
Weather update Uttarakhand: Chance of rain in these 5 districts
देहरादून : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता रहता है वहीं उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ है। पर्वतीय जिलों में जहां ठंड का दौर जारी है। वही मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। राज्य मौसम विज्ञान देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 9 अप्रैल रविवार को प्रदेश के 5 पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है।
Exclusive: यहां CM दौरे पर स्कूलों को बंद करने के आदेश निरस्त
राज्य की मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। साथ ही कहीं कहीं बर्फबारी की भी संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 10 से 12 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा।
ब्रेकिंग: उत्तराखंड: यहां धारा 144! जानिए क्या दिए दिशा-निर्देश…?
तापमान: शनिवार आठ अप्रैल की सुबह करीब पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। कल नौ अप्रैल को भी इसी तरह का तापमान रहेगा।
खुलासा: इस भर्ती परीक्षा में नकल कराने की रणनीति बना चुके दो नकल माफिया गिरफ्तार
10 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 30, 11 अप्रैल को 31 डिग्री हो जाएगा। इसके बाद 12 से 15 अप्रैल तक अलग अलग दिन अधिकतम तापमान 32, 33, 33, 33 डिग्री रहने की संभावना है।